Jaunpur News: बीएसए के आगमन से बच्चों में दिखा उत्साह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बीएसए के आगमन से बच्चों में दिखा उत्साह


छात्रों ने राखी बांधकर लिया शुभाशीष

जौनपुर। पावन पर्व रक्षाबन्धन पर विकास खण्ड धर्मापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में हर्षोल्लास एवं उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला। विद्यालय में सभी के संरक्षक एवं मार्गदर्शक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर जी का आगमन हुआ। उनके विद्यालय पहुंचते ही बच्चों एवं पूरे विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गयी।

कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक और आकर्षक क्षण उस समय देखने को मिला जब विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्नेह और सम्मान के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की कलाई पर राखी बांधी। बच्चों के इस आत्मीय प्रेम से अभिभूत बीएसए ने उन्हें अपना स्नेह, शुभाशीष एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दिया। रक्षाबन्धन पर बच्चों एवं अधिकारी के बीच स्नेह एवं अपनत्व का सुन्दर दृश्य उपस्थित सभी लोगों के लिये यादगार बन गया।

इस अवसर पर विन्ध्यवासिनी उपाध्याय, पूर्व इआरपी महेन्द्र यादव, प्रधानाध्यापक अचल हरिमूर्ति सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनका मार्गदर्शन बच्चों एवं शिक्षकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!