Jaunpur News: उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सोनकर को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सोनकर को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान


अजय पाण्डेय

जौनपुर। पुलिस उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सोनकर को स्वतंत्रता दिवस पर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर जौनपुर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह ने उपनिरीक्षक कमला प्रसाद सोनकर को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण की ओर से जारी सम्मान-पत्र में उपनिरीक्षक कमला प्रसाद की उत्कृष्ट सेवा को मान्यता देते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा की गयी। सम्मान-पत्र में कहा गया है कि उनकी सेवाओं के प्रति प्रशंसा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया जाता है। सम्मान-पत्र 15 अगस्त 2026 को लखनऊ से जारी किया गया। वर्तमान में वह जौनपुर में नागरिक पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। स्वतंत्रता दिवस पर मिले इस सम्मान से पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है। अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उपनिरीक्षक कमला प्रसाद को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। इसके पहले भी कमला प्रसाद जी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह मेडल वर्ष 2018,अति उत्कृष्ट सेवा पदक 2023  में मिल चुका है। सम्मान पाने के बाद वे अपने पारिवारिक मित्र सुनील शुक्ल एडवोकेट के सहकारी कॉलोनी जौनपुर आवास पर पहुंचकर उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता संकठा प्रसाद शुक्ल एडवोकेट का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान तेलंगाना के वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल भी मौजूद रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!