Jaunpur News: जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की हुई विशेष बैठक

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की विशेष बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जहां जनपद के स्कूलों के प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यों द्वारा अनुरोध किया गया कि चालकों के चरित्र सत्यापन हेतु सम्बन्धित थानों में एक कैम्प का आयोजन कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा रविवार को थानों में चालकों के चरित्र सत्यापन हेतु कैम्प के आयोजन हेतु तिथि नियम की गयी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने अधीनस्थ जनपद के समस्त विद्यालयों (सीबीएसई बोर्ड/आईसीएससी बोर्ड/यूपी बोर्ड/शासकीय एवं परिषदीय) को अपने स्तर से (खण्ड शिक्षा अधिकारी/सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक/नोडल अधिकारी खण्डवार) निर्देशित करने का कष्ट करें कि विद्यालय के अन्तर्गत आने वाले (स्कूल के नाम, अनुबन्धित/ विद्यालय द्वारा अनुमोदित एवं आरटीओ द्वारा अनुमत) थानों पर उक्त तिथि में पहुंचकर अपने चालकों की सूची के साथ चरित्र कराना सुनिश्चित करें।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!