Jaunpur News: स्वर्णकार समाज के संकल्प के साथ मैदान में उतरे सचिन वर्मा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: स्वर्णकार समाज के संकल्प के साथ मैदान में उतरे सचिन वर्मा


हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं सचिन, लोगों का मिल रहा समर्थन

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्वर्णकार समाज शाहगंज के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क तेज कर दिया है। इसी क्रम में सचिन वर्मा ने समाज के लोगों से समर्थन की अपील करते हुये संगठन की एकता और समाज के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

प्रचार सामग्री के माध्यम से सचिन वर्मा एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद ने कहा कि उनका उद्देश्य स्वर्णकार समाज को मजबूत और संगठित बनाना है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने, समाज के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता की दिशा में प्रयास करने तथा समाज के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल किया है।

श्री वर्मा ने समाज के बंधुओं से अपील किया। साथ ही समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि स्वर्णकार समाज का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जीत के बाद भी वह सभी साथियों के बीच रहकर उनके हितों के लिए कार्य करेंगे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!