Jaunpur News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में हुई कबड्डी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर में हुई कबड्डी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम
मो. शोहराब

जौनपुर। खेल दिवस पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर विकास खंड धर्मापुर में छात्र-छात्राओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ खेल में प्रतिभाग करते हुये अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल के माध्यम से उनमें शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना एवं आपसी सहयोग की भावना को प्रोत्साहन मिला।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अचल हरीमूर्ति, एआरपी महेंद्र यादव सहित समस्त विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित खेल गतिविधि के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने बताया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये अत्यन्त आवश्यक है। खेल दिवस पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने बच्चों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और खेल भावना का संदेश दिया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!