Jaunpur News: प्रो. वन्दना सिंह को पूविवि परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रो. वन्दना सिंह को पूविवि परिवार ने दी भावभीनी विदाई


विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को विश्वविद्यालय अतिथि गृह में भावभीनी विदाई समारोह किया गया जहां तमाम शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस मौके पर प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि पूर्वांचल की माटी में अपार संभावनाएं हैं। यहां के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में विश्वविद्यालय और पूर्वांचल का नाम रोशन करें, यही उनकी कामना है। अपने 3 वर्ष के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में पठन-पाठन एवं शोध की गतिविधियों को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया गया। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी पूर्वांचल विश्वविद्यालय इसी तरह निरंतर प्रगति करता रहेगा।

इस मौके पर कुलसचिव विनोद सिंह, वित्त अधिकारी आत्म प्रकाशधर द्विवेदी, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अविनाश, प्रो. अजय द्विवेदी,प्रो . मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो राजेश शर्मा, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. प्रमोद यादव, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. मुराद अली, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. अन्नू त्यागी, डॉ. नृपेंद्र सिंह, डॉ. अनुराग मिश्र, उपकुलसचिव अजीत सिंह, बबीता सिंह सहित अन्य शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विचार व्यक्त करते हुये प्रो. वंदना के कार्यकाल की सराहना किया।

इसी क्रम में शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. विजय सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से प्रो. वंदना जी को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष वारीन्द्र यादव, महामंत्री राधेश्याम सिंह, उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति, रमेश यादव, श्रीनाथ यादव समेत कई शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे जिन्होंने भावभीनी विदाई देते हुए प्रो. वंदना के कार्यकाल को विश्वविद्यालय के लिये महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय बताया।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!