मोबाइल बरामद, घटना में प्रयुक्त बाइक सीज
अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के पल्टूपुर नदी पुलिया पर सोमवार को दो युवकों से मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। मंगलवार को पुलिस ने बसुई पुल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से झपटमारी किया गया। एक मोबाइल बरामद किया। घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। आरोपियों में राय साहब पुत्र अशोक निवासी परियत और ललित कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बरमदेवा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत की गई। वहीं गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
.jpg)






