Jaunpur News: बोल बम दंडवत संघ ने की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: बोल बम दंडवत संघ ने की बैठक


आगामी कार्यक्रम की बनी रूप—रेखा

वैभव वर्मा

जौनपुर। बोल बम दंडवत संघ (आध्यात्मिक एवं रचनात्मक संस्था) द्वारा देवों के देव महादेव शिवाजी के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले पवित्र श्रावण मास में विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी 17 अगस्त दिन सोमवार को नाग पंचमी के दिन हजारों की संख्या में प्रातः 7 बजे शिव भक्तों द्वारा हनुमान घाट स्थित आदि गंगा गोमती के तट से जल लेकर दंडवत यात्रा करते हुए नगर के मुख्य मार्ग हनुमान घाट, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, नवाब युसूफ रोड होते हुए मोहल्ला आलमगंज स्थित श्री श्री 1008 बाबा जागेश्वर नाथ धाम में भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। शोभा यात्रा के रूप में बाबा का रथ हर हर महादेव के जय उद्घोष के साथ गाजे—बाजे के साथ झूमते गाते शिव भक्तों का विशाल समूह निकलेगा। यह जानकारी देते हुये संस्थापक/अध्यक्ष सत्य नारायण केसरी (नंदी बम) ने बताया कि इस अनुष्ठान में पूरे जौनपुर के शिव भक्तों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में संस्था के संरक्षक मंडल सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्षता कर रहे त्रिभुवन बम एवं संगठन मंत्री आर्किटेक्ट नितिन जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!