शाहगंज, जौनपुर। देश की आजादी के पर्व शनिवार को निहारिका ब्यूटी सैलून एवं निहारिका एलीट बैग्स द्वारा नगरवासियों के लिए विशेष ऑफर की शुरुआत की गई है। किसी भी खरीदारी पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है जिसका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। निहारिका सावन एग्जिबिशन में ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध हैं जो अपनी विशेष डिजाइन और विविधता के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। यहां राखियां, लुंबा, आकर्षक ज्वैलरी, चूड़ियां, फैंसी बैग्स, बच्चों के लिए गिफ्ट बैग्स सहित कई अन्य उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं।
खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों ने कलेक्शन की सराहना किया। उनका कहना है कि इतनी उत्कृष्ट और विविधता से भरपूर रेंज उन्हें जिले में अन्यत्र कहीं देखने को नहीं मिलती। चाहे ज्वैलरी हो, राखियां हों, चूड़ियां हों या फैंसी बैग्स—हर कलेक्शन अपनी अलग पहचान रखता है। वहीं सनराइज पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर जागृति चित्रवंशी एवं पिज़्ज़ा सेंट्रल की प्रोपाइटर रीता सोनी ने भी राखियां खरीदीं और खुशबू जायसवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब से यह राखी स्टॉल लगाया जा रहा है, उन्हें अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती, क्योंकि उचित मूल्य पर एक ही स्थान पर महिलाओं से संबंधित सभी वस्तुएं उपलब्ध हो जाती हैं। आजादी के अवसर पर निहारिका ब्यूटी सैलून (पूर्वी कौड़िया) एवं निहारिका एलीट बैग्स नगरवासियों के लिए उत्कृष्ट कलेक्शन और आकर्षक छूट लेकर आए हैं जिसका लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
.jpg)






