तरुण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। सथानीय क्षेत्र के जेपी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 कबड्डी बॉयज़ चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरीशंकर सिंह पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त एवं विशिष्ट अतिथि विकास सिंह प्रदेश अध्यक्ष कबड्डी प्रतियोगिता एसोसिएशन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमशंकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों का स्वागत डॉ जय प्रकाश तिवारी प्रबंधक ने किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि विकास सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी ज़रूरी होता है। हमें अपने जीवन में किसी एक खेल को शामिल करना चाहिए।
आयोजक डॉ विनय त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग प्रदेश के 30 जनपदों के विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं जहाँ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है।
इस अवसर पर विजय तिवारी पूर्व युवा कल्याण अधिकारी, पूनम यादव कबड्डी पर्यवेक्षक, कामिनी मिश्रा टेक्निकल डेलिकेट, प्रभाकरमणि तिवारी, शेषधर तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाचार्य प्रीति सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेक मिश्रा ने किया।
.jpg)






