आधुनिक दन्त चिकित्सा की दिशा में जौनपुर को नयी सौगात
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जनपद में आधुनिक दंत चिकित्सा एवं एस्थेटिक सेवाओं को नई दिशा देने की पहल के रूप में रिशिता डेंटल एंड एस्थेटिक क्लीनिक का भव्य उद्घाटन हुआ। क्लीनिक का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने कर-कमलों से किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने क्लिनिक की नई शुरुआत का स्वागत करते हुए डॉ. रिशिता रश्मि को शुभकामनाएं दीं।
क्लीनिक की संचालिका डॉ. रिशिता रश्मि ने कहा कि उनका उद्देश्य जौनपुर सहित आस—पास के लोगों को आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण उपचार तथा बेहतर दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। क्लिनिक में दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के उपचार के साथ आधुनिक डेंटल एवं एस्थेटिक सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी जिससे मरीजों को बेहतर उपचार के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी। बदलती जीवनशैली के बीच दांतों और मुंह की सेहत को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। क्लिनिक के माध्यम से मरीजों को उपचार के साथ-साथ दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।
इस मौके पर डॉ. रिशिता रश्मि के पिता शैलेंद्र सिन्हा एवं माता रेनू सिन्हा ने अपनी बेटी के नए चिकित्सा केंद्र की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य के प्रतिनिधि रामसूरत मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, यूनियन बैंक के रीजनल हेड संजीव सिंह, मनु राणा, ईश्वर चंद, जटाशंकर झा, अजीत श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, श्वेताभ श्रीवास्तव, प्रवेश मिश्रा, विश्वनाथ, अमन, मनीष सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने कहा कि जौनपुर में आधुनिक दंत चिकित्सा एवं एस्थेटिक सेवाओं के क्षेत्र में इस तरह के चिकित्सा केंद्र की शुरुआत निश्चित रूप से लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। सभी ने डॉ. रिशिता रश्मि को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्लिनिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
.jpg)






