Jaunpur News: समाज में सकारात्मक स्थायी परिवर्तन लाना लायन्स क्लब का मुख्य उद्देश्य: उदय चन्दानी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: समाज में सकारात्मक स्थायी परिवर्तन लाना लायन्स क्लब का मुख्य उद्देश्य: उदय चन्दानी




नेपाल त्रासदी के बाद लायन्स क्लब ने 2 लाख डॉलर की तत्काल भेजी थी मदद: डा. क्षितिज शर्मा

लायन्स क्लब जौनपुर गोमती का 37वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

नवचयनित अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर दीपू सहित पूरी टीम ने ली शपथ

शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर गोमती का 37वां अधिष्ठापन समारोह भव्यता से सम्पन्न हुआ जहां नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ क्लब की गौरवशाली परम्पराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं विष्णुप्रिया के गणेश वंदना से हुआ। इसके पश्चात ध्वज वंदना एवं राष्ट्र गान के साथ समारोह को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि मण्डलाध्यक्ष उदय चन्दानी ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन लाना है।

इसी क्रम में उद्घाटनकर्ता GAT एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि नेपाल में जिस तरह से कुदरत का कहर बरपा था जिसका दंश पूरा देश आज उठा रहा है। सैकड़ों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ऐसे में लायंस क्लब इंटरनेशनल की एलसीआई ने तत्काल 24 घण्टे में 2 लाख डालर की मदद भेजकर यह बात साबित कर दिया कि हमारी संस्था मानवता की सेवा के लिये ही कार्य कर रही है।

इस दौरान अधिष्ठापन अधिकारी उपमण्डलाध्यक्ष प्रथम उमेश चन्द्र कक्कड़, दीक्षा अधिकारी उपमण्डलाध्यक्ष द्वितीय श्याम बाबू वर्मा सहित मण्डल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे जहां निवर्तमान अध्यक्ष डा. राजेश मौर्या ने सत्र 2025-26 का अध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तो सचिव खुशबू गुप्ता ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सहित नवीन सदस्यों को क्लब की सेवा भावना, निष्ठा, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के अनुरूप शपथ दिलायी गयी।

कार्यक्रम का संचालन नवीन मिश्रा ने किया। अन्त में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति मनीष गुप्ता, संयोजक गौरव श्रीवास्तव व शिव कुमार साहू ने आभार जताते हुये सेवा कार्यों को नयी ऊर्जा, नयी दिशा एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह, सोमेश्वर केसरवानी, मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. एए जाफरी, डा. मेहर अब्बास, अबूजर, ब्रह्मेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस फैसल हसन तबरेज, भाजपा नेता शम्सी आजाद, उद्घोषक सलमान शेख सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समाज के अन्तिम व्यक्ति तक का सेवा करेगा हमारा क्लब: अध्यक्ष

समारोह में नवचयनित अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर दीपू ने कहा कि लायन्स क्लब जौनपुर गोमती आगामी कार्यकाल में सेवा गतिविधियों को और व्यापक एवं प्रभावी स्वरूप प्रदान करेगा। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों से क्लब की एकता, अनुशासन एवं सेवा भावना को और मजबूत करते हुये समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का आह्वान किया।

विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर किये जायेंगे सेवा कार्य: सचिव

वहीं सचिव नवीन मिश्रा ने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता से स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमन्दों की सहायता तथा जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में निरन्तर सेवा कार्य किये जायेंगे।

इन लोगों ने ली क्लब की सदस्यता

समारोह में आये नगर के निवासी आजम जैदी, आरिफ अनस, डा. सबाह, डा. एमएम खान ने लायंस क्लब गोमती की सदस्यता ग्रहण किया। इस पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। साथ ही पिन भी प्रदान किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

समारोह में डि. डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रतिमा गुप्ता, कैबिनेट कोषाध्यक्ष सतीश टण्डन, कैबिनेट पीआरओ ब्रजेन्द्र बाजपेयी, रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, जोन चेयरपर्सन संजीव साहू सहित अनेक वरिष्ठ लायन सदस्य, गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह में क्लब की प्रथम महिला डा. तसनीम फात्मा, नवचयनित कोषाध्यक्ष ऋषिदेव सहित पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण, क्लब के सदस्य सहित उनके परिजनों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!