सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 कुश्ती संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जौनपुर के सब-जूनियर बालक कुश्ती खिलाड़ियों का जनपदीय चयन/परीक्षण 6 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालक कुश्ती खिलाड़ी ही 8 अगस्त को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डाॅ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स सिगरा, वाराणसी में किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उक्त प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 01.01.2009 से 31.12.2010 के मध्य हो। यदि किसी खिलाड़ी का जन्म वर्ष 2011 में हुआ है तो ऐसे खिलाड़ी अपने माता-पिता की लिखित अनुमति प्रमाण पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। आयु से सम्बन्धित मूल अभिलेख चयन/परीक्षण के समय प्रस्तुत करना होगा। भार वर्ग निम्नानुसार है- फ्री-स्टाईल भार वर्ग- 41-45 किग्रा0, 51, 55, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा0। ग्रीको रोमन भार वर्ग- 41-45 किग्रा0, 51, 55, 65, 71, 80, 92, 110 किग्रा0। इस आशय की जानकारी अशोक सोनकर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
Jaunpur News: प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता के लिये जौनपुर में चयन परीक्षण 6 अगस्त को
अगस्त 03, 2026
follow us
.jpg)





