3 दुकानों से क्रमवार चोरियों से दुकानदारों में दहशत
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदासपुर नेवादा स्थित आटा चक्की की दुकान से चोरों ने बीती रात सेंध काटकर एक लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने शीतला चौकिया पुलिस चौकी पर तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार रामदासपुर नेवादा निवासी महेंद्र मौर्य पुत्र लालजी मौर्य की गांव में ही आटा चक्की की दुकान है। चोरों ने बीती रात दीवार मे सेंध काटकर गल्ले में रखा 80 हजार के नोट व 20 हजार के सिक्के लेकर चम्पत हो गये। वहीं बीते 20 जुलाई को रामदासपुर नेवादा में ही यशवंत मौर्य के क्लीनिक से चोरों ने दीवार मे सेंध लगाकर महंगी दवा उठा ले गये थे जबकि रामदासपुर नेवादा में ही कुंदन जायसवाल की केराना स्टोर्स से चोरों ने छत के सहारे सेंध काटकर 2 लाख रूपये नगद उठा ले गए थे।
बता दें कि शीतला चौकियां स्थित नेवादा क्षेत्र में लगातार चोरियों से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। व्यापार समिति शीतला चौकियां इकाई ने लगातार चोरियों पर रोष जताया है। वहीं थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। चौकी प्रभारी को छानबीन करने के लिए कहा गया है। पूरे मामले की जाँच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
.jpg)





