सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सूई में सोमवार को कम्प्यूटर दान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश सिंह की उपस्थिति रही। इस दौरान कम्प्यूटर दानदाता श्रवण चौबे की ओर से उनके अनुज सत्यवान चौबे ने विद्यालय को 5 कम्प्यूटर भेंट किया। कम्प्यूटर मिलने से विद्यालय में डिजिटल शिक्षा को नयी गति मिलेगी। छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से सीखने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय सूई को दान में मिले 5 कम्प्यूटर
अगस्त 31, 2026
follow us
.jpg)






