Jaunpur News: दुर्घटना को दावत दे रही नहर की टूटी पुलिया, जिम्मेदार बेपरवाह

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दुर्घटना को दावत दे रही नहर की टूटी पुलिया, जिम्मेदार बेपरवाह


चार माह से क्षतिग्रस्त पुलिया पर नहीं हो रहा मरम्मत कार्य

प्रतिदिन जान जोखिम में डालते हैं हजारों राहगीर एवं स्कूली बच्चे

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कयार चौराहा स्थित शारदा सहायक नहर खंण्ड-36 पर बनी पुलिया पिछले लगभग 4 माह से क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी है। पुलिया की रेलिंग एक अनियंत्रित वाहन की टक्कर से टूट गई थी लेकिन इतने लंबे समय बीत जाने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। यह पुलिया अब हर दिन दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रही है।

जानकारी के अनुसार करंजाकला विकास खंण्ड के कयार चौराहा पर स्थित यह पुलिया शारदा सहायक नहर खंड-36 पर बनी हुई है। यह मार्ग जौनपुर और आजमगढ़ जनपद को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। दोनों जनपदों के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए यही सबसे महत्वपूर्ण रास्ता है। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूल बसें, एंबुलेंस, मालवाहक वाहन, किसान, व्यापारी और आम नागरिक इसी पुलिया से होकर गुजरते हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 4 माह पूर्व एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन पुलिया की रेलिंग से टकरा गया था जिससे पुलिया का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद रेलिंग पूरी तरह टूट गई लेकिन उसके बाद से आज तक न उसकी मरम्मत हुई और न ही सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम किए गए। पुलिया के किनारे केवल अस्थायी रूप से कुछ संकेत लगाए गए हैं जो रात के समय दिखाई भी नहीं देते। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!