सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी—लखनऊ नेशनल हाईवे मार्ग पर मंगलवार के लिए बाकराबाद बाजार के पास नेशनल हाईवे मार्ग पार करते समय कक्षा 6 की छात्रा अनुष्का प्रजापति 11 वर्ष पुत्री अरविन्द प्रजापति निवासी बाकराबाद मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पाते ही परिजनों ने आनन-फानन में उपचार हेतु जलालपुर एक निजी अस्पताल में ले गये जहां गम्भीर अवस्था को देखते हुये उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं जिला अस्पताल में उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेण्टर भेज दिया गया। बताया गया कि गुरूवार के दिन अनुष्का की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताते चलें कि मृतका 3 बहन और 1 भाई में दूसरे स्थान पर थी। मृतका के पिता अरविंद प्रजापति मजदूर हैं और उनकी पत्नी सुमन मजदूरी करती है। बेटी की मौत की खबर सुनते ही माता सुमन और पिता अरविन्द के आंखों का सितारा चले जाने के बाद उनके ऊपर मानो पहाड़ टूट पड़ी। वहीं मौत की खबर से पूरे गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है।
Jaunpur News: सड़क हादसे में घायल छात्रा की उपचार के दौरान ट्रामा सेण्टर में हुई मौत
जुलाई 16, 2026
follow us
.jpg)









