Jaunpur News: चकबन्दी लेखपाल पर भ्रष्टाचार एवं विधवा महिला को जानमाल की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

शिशु तिवारी

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय के चकबंदी लेखपाल पर भ्रस्टाचार और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां गांव निवासी विधवा उर्मिला देवी जो जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव की निवासी हैं, ने आरोप लगाया कि उसके गांव के चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने उनकी जमीन को सुरक्षित रखने के नाम पर 20 हजार रुपये लिए थे लेकिन इसके बावजूद उनकी जमीन पर किसी अन्य का नाम दर्ज कर दिया और उन्हें ऊसर जमीन दे दी। पीड़िता उर्मिला देवी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि जब वह 1 अक्टूबर 2025 को अपने चकबंदी मुकदमे की पैरवी के लिए चकबंदी कार्यालय पहुंची और चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह से अपने दिये पैसे वापस मांगे तो चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह आग बबूला हो गये और उन्हें गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दिये। विधवा ने आरोप लगाया कि लेखपाल धर्मेंद्र सिंह ने उनकी फाइल, जरूरी कागजात और 1200 रुपये भी ले लिये। इस मामले में लाइन बाजार थाना पुलिस ने सोमवार को कोर्ट के आदेश पर चकबंदी लेखपाल धर्मेंद्र सिंह पर गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!