- 15 को काढ़ा एवं 16 को राजशी खिचड़ी का लगाया जायेगा भोग
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। विगत 15 दिनों से अस्वस्थ चल रहे भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं सुभद्रा जी का जनपद के वरिष्ठ चिकित्सकों के समूह दल ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को अधिक स्नान करने के कारण भगवान श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा जी आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक ज्वर पीड़ा से ग्रसित हो गये।
श्री जगन्नाथ धाम रासमण्डल में आयोजित उक्त अवसर पर डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी ने बताया कि उपरोक्त 15 दिनों में प्रभु को भोग में विभिन्न औषधीय से युक्त काढ़े का भोग अर्पण किया जाता रहा है तथा आम जनमानस के लिए प्रभु का दर्शन प्रतिबंधित रहा। मंगलवार को जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. स्मिता श्रीवास्तव, डा. अजीत कपूर, डा. अशोक अस्थाना, डा. शैलेश सिंह, डा. आलोक यादव, डा. स्वाती यादव ने परम्परा के नुसार आज भगवान का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
उन्होंने आगे बताया कि 15 जुलाई को प्रभु को परवल के जूस का भोग अर्पित किया जाएगा तथा 16 जुलाई को राजशी खिचड़ी प्रसाद का भोग अर्पित किया जाय। तत्पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ, श्री बलभद्र जी एवं देवी सुभद्रा के साथ रथारूढ़ होकर नगर भ्रमण पर निकलकर भक्तों को दर्शन देंगे जिसे हम सभी रथ यात्रा महोत्सव के नाम से जानते हैं।
उक्त अवसर पर मुख्य अर्चक दिनेश चंद्र द्विवेदी, रथयात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह, कोषाध्यक्ष शिवशंकर साहू, महामंत्री राजेश गुप्ता, निशाकांत द्विवेदी, रत्नेश सिंह प्रबंधक, सीए संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिनेश राय, दयाशंकर निगम, दिनेश प्रकाश कपूर, मनोज मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










