बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम में पर्यटन विकास के लिए हो रहे मंदिर के सुन्दरीकरण के कार्य में तेजी लाते हुए मंदिर बरामदे की ढलाई गुरुवार को शुरू हो गई। एक तरफ के बरामदे की ढलाई के बाद पूर्वी निकास द्वार की तरफ के बरामदे को तोड़कर उसे भी नव्य व भव्य रूप दिया जायेगा।
बता दें कि 'कच्छप गति से हो रहा चौकियां धाम मन्दिर का सुन्दरीकरण कार्य' शीर्षक आप की उम्मीद ने गत दिवस प्रकाशित किया था। इसको लेकर पर्यटन विभाग सहित शासन-प्रशासन गम्भीर हो गया। उसी का तनीजा रहा कि कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। यह भी बताया गया कि पर्यटन विभाग ने 6 करोड़ से सुन्दरीकरण के लिए पीएमसी आर्किटेक को कार्यदायी संस्था बनाया है।
इस बाबत पूछे जाने पर इं. प्रभात भाटिया ने कार्य की प्रगति को लेकर बताया था कि कंपनी जितना कार्य व उसकी डिजाइन दे रही है, उतना कार्य करवा रहा हूँ। कार्य पूरा करने का लक्ष्य कंपनी ही बता सकती है। फिलहाल खबर प्रकाशित होने के बाद थोड़ी तेजी दिखाते हुए बरामदे की ढलाई शुरू करवा दी गई है। लेकिन अभी सुन्दरीकरण से जुड़े अनेक कार्य बाकी है।
.jpg)









