नौका संचालन को लेकर दिया गया दिशा—निर्देश
बिपिन सैनी/संजय शुक्ल
जौनपुर। नगर स्थित गोमती नदी पर चलने वाले नौका संचालन को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन व नाविकों के बीच शाही पुल के पास गोपी घाट पर बैठक हुई। इस दौरान तहसीलदार आशीष सिंह, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज जी ने संयुक्त रूप से बताया कि नौका संचालन के पूर्व पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से नाव का फिटनेस प्रमाण पत्र, लाइफ सेफ्टी जैकेट के साथ नावों पर 8 से 10 लोगों को बैठने का दिशा—निर्देश दिया गया। सुबह से सूर्यास्त तक ही नौका संचालन का दिशा—निर्देश दिया गया। वहीं सभी नाव संचालकों को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा चार दिनों के अंदर मूल प्रमाण पत्र जमा करने का दिशा—निर्देश दिया गया। जिसके बाद नगर पालिका द्वारा जांच पड़ताल कर नाविकों को प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा। अवैध रूप से नाव संचालन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर अनंत लाल निषाद पुल्लू, अजीत निषाद, प्रदीप निषाद, रंजीत, विक्की, पंकज, दिवाकर, अनिल, अमन, अभिषेक, राजू, कुंदन, दिलीप, पंकज, अमरजीत आदि उपस्थित रहे।
.jpg)










