संजय शुक्ल
जौनपुर। जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग में प्रांतीय खण्ड के सेवानिवृत्ति रामजीत सिंह चौहान प्रशासनिक अधिकारी व अन्य कर्मचारियों का विदाई व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसके सिंह अधीक्षण अभियंता जौनपुर लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया।
इस मौके पर राजेन्द्र कुमार अधिशासी अभियंता, विशाल सिंह अधिशासी अभियंता लोनिवि, राजेश राव अधिशासी अभियंता लोनिवि द्वारा रामजीत चौहान का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अच्छे लाल पाल ने किया। इस अवसर पर चन्दन सिंह, जिला मंत्री रवि गुप्ता, विनय गुप्ता, देव नारायण, सुनील यादव, श्रवण यादव, सच्चिदानंद मौर्य, जितेन्द्र नारायण, शाहिद आदि उपस्थित रहे।
.jpg)











