Jaunpur News: कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से जांच की मांग

Aap Ki Ummid
follow us

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के शेख मोहम्मद निवासी मोहम्मद कैसर पुत्र दिलावर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना कोतवाली पुलिस पर बिना न्यायालय के आदेश के जबरन कमरे से परिवार को बाहर निकालने, ताला बंद कराने तथा मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार बीते 29 जुलाई को वह मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे। इसी दौरान उनकी पत्नी, बेटी सहित अन्य महिलाएं घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के कहने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना किसी सक्षम अधिकारी अथवा न्यायालय के आदेश के महिलाओं को कमरे से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर उनकी पत्नी और भांजी के साथ मारपीट की गई तथा घटना का वीडियो बना रहे परिजनों का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। इसके बाद कमरे में रखा सामान अंदर ही छोड़कर ताला बंद करा दिया गया।

पीड़ित का कहना है कि उक्त मामले में सिविल न्यायालय, जौनपुर में वाद संख्या 811/2026 विचाराधीन है। इसके बावजूद 30 जुलाई को विपक्षी द्वारा छत का टिन हटाकर कमरे में घुसने और सामान उठा ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों एवं विपक्षी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बंद कमरे का ताला खुलवाकर परिवार को न्याय दिलाने की मांग किया है।

ads

ads

ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!