सिद्दीकपुर, जौनपुर। महासचिव उ0प्र0 सीविल सर्विसेज खिलाड़ी एसोसियशन लखनऊ द्वारा विधानसभा/विधान परिषद सचिवालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के क्रम में अवगत कराया गया कि विधान मण्डल का सत्र 3 अगस्त से आहूत होने के कारण पूर्व निर्धारित तिथि पर सीविल सर्विसेज का जनपद, मण्डल व राज्य स्तरीय चयन परीक्षण किया जाना संभव नहीं हो पा रहा है। उपरोक्त के परिप्रेक्ष्य में खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जिला खेल कार्यालय जौनपुर के तत्वावधान में राज्य कर्मचारियों के कल्याणार्थ खेल के विकास तथा शारीरिक संवर्धन हेतु सरकारी कर्मचारियों की खेल की सुविधा के लिए राज्य कर्मचारी कल्याण निधि से जिला/मण्डल/राज्य स्तरीय चयन/ट्रायल्स का आयोजन कुल 19 खेलों में इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में 6 अगस्त के स्थान पर 13 अगस्त को पूर्वान्ह 10 बजे से किया जायेगा। मण्डलीय चयन/ट्रायल्स 12-13 अगस्त के स्थान पर 18-19 अगस्त को वाराणसी में होगा तथा प्रदेश स्तरीय चयन/ट्रायल्स 18-19 अगस्त के स्थान पर दिनांक 24-25 अगस्त को किया जायेगा, अन्य नियम एवं शर्ते यथावत रहेंगी। इस आशय की जानकारी अशोक सोनकर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
Jaunpur News: राज्यकर्मियों के खेल चयन परीक्षण की नवीन तिथि तय
जुलाई 31, 2026
follow us
.jpg)









