Jaunpur News: एसएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक अलंकरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  एसएस पब्लिक स्कूल में वार्षिक अलंकरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न


जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में शनिवार को गरिमामय वातावरण में वार्षिक अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नम्रता सिंह एवं प्रधानाचार्या सीमा सिंह द्वारा माँ सरस्वती एवं पूज्य बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों एवं उपस्थित जन का स्वागत किया। इसके उपरांत विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को अलंकरण बैज एवं अलंकरण पट्टिका पहनाकर उनके दायित्वों का औपचारिक निर्वहन कराया गया। 






इस अवसर पर उन्हें ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा-भाव के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की शपथ भी दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण एवं नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि एक सच्चा नेता वही होता है जो अपने आचरण से दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है। 

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकगण, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।



ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!