जौनपुर। जेसीआई जौनपुर में जोन वाइस प्रेसिडेंट की द्वितीय ऑफिशल विजिट नगर के एक होटल में अध्यक्ष अंजनि प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जोन वाइस प्रेसिडेंट विनायक गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत श्रेष सेठ द्वारा प्रस्तुत आस्था पाठ से हुई। जोन वाइस प्रेसिडेंट विनायक गुप्ता ने जेसीआई के उद्देश्यों, संस्था की तकनीकी विशेषताओं एवं नेतृत्व विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की रीढ़ है और जेसीआई जैसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष 2015 राधेरमण जायसवाल एवं मंडल अध्यक्ष 2020 आलोक सेठ ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्ष अंजनि प्रजापति ने जेसीआई जौनपुर द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के पश्चात जोन वाइस प्रेसिडेंट विनायक गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव सतीश कुमार जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जेसीआई जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ, डॉ. दिलीप सिंह, संजय गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, संस्था के कोषाध्यक्ष ताहिर कादरी सोनू, अजय नाथ जायसवाल, प्रदीप सिंह, संतोष अग्रहरि मेडिकल, अजय कुमार गुप्ता, रमेश श्रीवास्तव, विशाल तिवारी, इंद्रजीत मौर्य, डॉ. दीपक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं जेसीरेट सदस्य चेयरपर्सन सीमा चक्रवाल, जोन की फर्स्ट लेडी 2015 सोनी जायसवाल, फर्स्ट लेडी 2020 अनीता सेठ, कोऑर्डिनेटर श्रद्धा जायसवाल, वन्दना गुप्ता, स्वर्णिमा जायसवाल, रेणुका सोनी, पूनम जायसवाल, सिमरन तिवारी, हर्षिता मौर्या आदि भी उपस्थित रहीं।
Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर में जोन वाइस प्रेसिडेंट की द्वितीय ऑफिशल विजिट सम्पन्न
जुलाई 18, 2026
follow us
.jpg)









