Jaunpur News: जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर सन्त रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर सन्त रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस का हुआ भव्य स्वागत


अजय पाण्डेय

जौनपुर। सन्त रविदास की तपोस्थली छेराहटा (अमृतसर) से उनकी जन्मस्थली वाराणसी के मध्य प्रारंभ की गई संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस (14623/14624) का शनिवार को जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट पूर्व जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंची। इस मौके पर रमेश बौद्ध एवं रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में दर्जनों संत रविदास पंथियों ने ट्रेन के संचालन में कार्यरत लोको पायलट एवं गार्ड का माल्यार्पण करके उनका अभिनंदन किया।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति तथा जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन में यात्रा कर रहे संत रविदास पंथियों एवं संतजनों पर पुष्पवर्षा करके उनका आत्मीय स्वागत किया। पूरे स्टेशन परिसर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। इसके उपरांत संत रविदास अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 11:03 बजे वाराणसी के लिए रवाना हो गई।

रेलवे प्रशासन की ओर से कार्यक्रम संयोजक एवं नोडल अधिकारी अनुराग तिवारी ने स्टेशन पर पधारे संत रविदास पंथियों सहित अन्य आगंतुकों का स्वागत किया और कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का समन्वय किया। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आरपीएफ चौकी प्रभारी विजय शंकर पांडेय तथा जीआरपी जौनपुर प्रभारी रविंद्र पटेल अपनी टीम के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहे। रेलवे प्रशासन एवं सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयास से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ads


ads


ads

ads

ads

ads


ads


ads



ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!