Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लगा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर लगा नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर


70 मरीजों का हुआ उपचार

सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को स्थानीय तहसील परिसर में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय ने निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य आमजन को आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

शिविर में कुल 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न प्रकार के रोगों का निदान किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का निशुल्क वितरण किया। साथ ही रोगों से बचाव एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग, नियमित दिनचर्या तथा वर्तमान ऋतु के अनुसार आहार-विहार अपनाने की विस्तृत जानकारी दी गई।

चिकित्सकों ने बताया कि बदलते मौसम में संतुलित खान-पान, स्वच्छता, नियमित योग एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी बीमारी के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें तथा स्वयं दवा लेने से बचें।

शिविर में उपस्थित लोगों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ मिलता है। शिविर के माध्यम से लोगों को न केवल उपचार मिला, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक जानकारी भी प्राप्त हुई।

इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज गुप्ता, फार्मासिस्ट ओम प्रकाश उपाध्याय सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।



ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!