अजय पाण्डेय
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शाही पुल से लेकर सद्भावना पुल तक उस समय अफरा—तफरी मच गयी जब अपनी मां के साथ ई—रिक्शा से जा रही किशोरी ने गोमती नदी में अचानक छलांग लगा दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे ई—रिक्शा पर अपनी मां के साथ सवार लगभग 18 वर्षीया किशोरी शाही पुल पर पहुंचते ही चालक से कहकर उतरी। यह देख जब तक उसकी मां समझती, तब तक वह नदी में छलांग दी। शोर मचाने पर मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर पहुंची पुलिस सहित गोताखारों द्वारा उक्त किशोर को खोजने का काम शुरू कर दिया गया लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह नहीं मिल सकी थी।
लोगों के अनुसार उक्त किशोरी नगर के ही गूलर घाट निवासी सैय्यद हसनैन की पुत्री गुड़िया थी जो अपनी मां शर्मिला के साथ दवा लेने के लिये जा रही थी। बेटी के नदी में छलांग लगाने के बाद मां वहीं सिर पटककर विलाप करने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक किशोरी नदी में डूब चुकी थी।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनीता सिंह, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गये। साथ ही पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से गुड़िया की तलाश भी शुरू कर दिया लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह नहीं मिल सकी थी। वहीं किशोरी के आत्महत्या का कारण भी नहीं ज्ञात हो सका लेकिन पारिवारिक कलह की चर्चा हो रही थी।
.jpg)










