मणि शंकर सैनी
जौनपुर। अयोध्या राम मंदिर के सीईओ पद के लिए 'मिशन ज़िंदगी फ़ाउंडेशन' के संस्थापक व जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. दिलीप तिवारी ने राम मन्दिर ट्रस्ट को आवेदन किया। जिले के सभी धार्मिक एवं जनहित कार्यों में निरंतर सक्रियता को देखते हुए श्री तिवारी ने बताया कि बीते कोरोना काल में अपनी जान की बाज़ी लगाकर हज़ारों लोगों की सेवा किया गया। निरंतर जनहित के कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ. तिवारी के इस कदम से जिले के प्रबुद्ध जनों और समर्थकों में भारी उत्साह है। स्थानीय निवासियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डॉ. दिलीप के इस निर्णय की सराहना करते हुए उनके सफल चयन के लिए शुभकामना व्यक्त किया।
.jpg)









