अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। करंजाकला विकास खंड के दुर्गावती औद्योगिक की प्रशिक्षण संस्थान डाल्हनपुर में प्लेसमेंट के जरिए कैंपस सिलेक्शन का आयोजन हुआ। 85 प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया जहां साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद 38 छात्रों को नौकरी मिली। बता दें कि दुर्गावती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डाल्हनपुर में मारुति कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन साक्षात्कार हुआ जहां 85 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और बारी-बारी से आवेदक साक्षात्कार में शामिल हुये। विभिन्न ट्रेडों के छात्रों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद प्रतिभागियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें 38 प्रतिभागियों को नौकरी मिल गई। सफल आवेदक को नियुक्ति लेटर देकर एक सप्ताह के अंदर ज्वाइन करने का भी निर्देश दिया गया। कैंपस सिलेक्शन के आयोजन प्रबंधक पवन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके जरिए छात्रों को नौकरी मिली। इस दौरान आगे भी केंपस प्लेसमेंट व कैंपस सिलेक्शन कराने का आश्वासन दिया गया।
.jpg)









