Jaunpur News: पुलिस ने चोरी के आरोपी समेत पॉक्सो एक्ट के वांछित को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

अनुपम मौर्य

बरसठी, जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने सोमवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चोरी के एक आरोपी और पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के आरोपी सौरभ मिश्रा उर्फ सिधेस उर्फ गोलू (18) निवासी सरावा, थाना मछलीशहर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए 500 रुपये बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की धारा 64(1) से संबंधित वांछित अभियुक्त शैलेश कुमार (22) निवासी सरायविक्रम, थाना बरसठी को धनीपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई। दोनों अभियानों का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने किया।

ads

ads

ads

ads



ads


ads

ads 


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!