चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना अन्तर्गत कार्ड विवरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। समारोह में विधायक रमेश सिंह ने 29 शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिससे पात्र लाभार्थियों को बेहतर और समयबद्ध उपचार की सुविधा मिल सकेगी। अपने संबोधन में उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विकास के क्षेत्र में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में कुल 29 शिक्षकों को विधायक ने अपने हाथों से मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड प्रदान किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, खंड शिक्षा अधिकारी बसन्त शुक्ला, सुइथाकलां आनंद प्रकाश सिंह, डा. रत्नेश सिंह, डा. अभिषेक सिंह, विनय सिंह, खुशीराम मिश्र आदि मौजूद रहे।
.jpg)
