अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुसार प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर स्थापित 34 छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 40 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर हाॅकी, हैण्डबाल, फुटबाल, वालीबाल, बाॅक्सिंग, तैराकी, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बैडमिण्टन, टेबुल-टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, जूडो, कुश्ती, एवं तीरन्दाजी खेल में रखा जाना है। उक्त के क्रम में उन अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सूचित किया है कि जो प्रशिक्षण देने के इच्छुक हैं तथा जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय खेलों जैसे- ओलम्पिक गेम्स, काॅमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वल्र्ड कप/वल्र्ड चैम्पियनशिप (प्रत्येक 4 वर्ष में आयोजित होने वाली) में प्रतिभाग किया हो, को योग्य माना जायेगा तथा उक्त प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को वरीयता दी जायेगी अथवा पद्मश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचन्द्र पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी/प्रशिक्षक अथवा ऐसे प्रशिक्षक जिसने ओलम्पिक गेम्स/ विश्व कप/एशियन गेम्स/काॅमनवेल्थ गेम्स में सम्मिलित भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिये हों, को योग्य मानते हुए प्रशिक्षण हेतु रखने की कार्यवाही की जानी है। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इच्छुक ऐसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक समस्त जनपदों के जिला खेल कार्यालय अथवा मण्डल स्तर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय से निर्धारित प्रोफार्मा प्राप्त कर जिला खेल कार्यालय पर 3 प्रतियों में अथवा क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर 2 प्रतियों में 12 अगस्त की सायं 5 बजे तक अवश्य जमा कर दें, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। इस आशय की जानकारी अशोक सोनकर जिला क्रीड़ा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
.jpg)









