लापता महिला को सकुशल बरामद करके पति को सौंपा
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस ने 16 दिनों से लापता महिला को अथक प्रयासों के बाद सकुशल बरामद कर उसके पति के सुपुर्द कर दिया। महिला के पति द्वारा बीते 12 जुलाई को थाने में लिखित प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के घर से लापता होने की सूचना दी गई थी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार खोजबीन, तकनीकी एवं स्थानीय स्तर पर की। जांच के आधार पर महिला को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद महिला को उसके पति के सुपुर्द कर दिया गया। सरायख्वाजा पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस लिया जिन्होंने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना किया। पुलिस ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश प्राथमिकता के आधार पर लगातार की जा रही है।
.jpg)









