विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के बहिरी गांव में महिला की मौत के मामले को लेकर भूत प्रेत का चक्कर में पोस्टमार्टम कराया गया। उक्त गांव निवासी महेंद्र कुमार की 60 वर्षीया पत्नी आशा देवी बुधवार की रात लगभग 9 बजे घर में स्थ्ति किचन में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय ही गिरकर उसकी मौत हो गई। इसी बात को लेकर भूत प्रेत का चक्कर बताया जाने लगा जिसके कारण दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कहा जाता है कि अभी भी भूत—प्रेत पर विश्वास रखने वाले अंधविश्वासी लोग पड़े हुए हैं। इन्हीं अंधविश्वासी लोगों के कारण अभी भी गांव में छोटे—मोटे विवाद होते रहते हैं। एक तरफ दुनिया का इंसान चांद पर चला गया लेकिन अभी भी कुछ लोग इसी अंधविश्वास की दुनियां में जी रहें हैं।
.jpg)








