क्षेत्र में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं: अमित पाण्डेय
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम विकैपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के मामले में सुजानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार ग्राम विकैपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए अलग-अलग तहरीर दी थी। इस आधार पर थाना सुजानगंज में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं उ.नि. मनोज सिंह व कांस्टेबल विकेश चौहान व रामकुमार यादव ने मौके की गंभीरता को देखते हुए प्रथम पक्ष के राम आसरे निषाद, राजेश निषाद, निलेश निषाद, दिलीप निषाद, मालती देवी, सुग्गी देवी और पूजा तथा द्वितीय पक्ष के लालचन्द्र निषाद, प्रमिला, दिनेश निषाद, संजय निषाद, मोहित और रोशनी को गिरफ्तार कर लिए।
वहीं थाने पर तैनात उ.नि. सुभाष चन्द्र द्विवेदी, कांस्टेबल कमलेश यादव एवं कांस्टेबल अमरनाथ तिवारी द्वारा शांति भंग की आशंका के मद्देनज़र छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में सकापुर निवासी अमर पाण्डेय, बृहस्पति पाण्डेय, देवकीनन्दन पाण्डेय, विकास पाण्डेय तथा खतिरहा निवासी संतोष यादव और संदीप कुमार शामिल हैं। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा आने वाले समय में क्षेत्र में अपराध तथा अपराधियों के रोकथाम के लिए यह गिरफ्तारी अभियान चलता रहेगा तथा क्षेत्र में किसी भी प्रकार कि अराजकता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
.jpg)









