Jaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरुद्ध 1804 दिनों से जारी है सत्याग्रह आन्दोलन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: भ्रष्टाचार एवं घोटाले के विरुद्ध 1804 दिनों से जारी है सत्याग्रह आन्दोलन


जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाले, भ्रष्टाचार और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा सत्याग्रह आन्दोलन 1804वें दिन भी जारी रहा। आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त के नेतृत्व में 9 अगस्त 2021 से चल रहे इस अनवरत धरने के माध्यम से भूमि अधिग्रहण में हुई अनियमितताओं और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के फर्जी निस्तारण का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जा रहा है। श्री गुप्त ने स्पष्ट किया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिंदुओं पर अडिग है और समस्या के समाधान तक जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान सिरकोनी बाजार (इजरी) में हुई भीषण डकैती के अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गयी। इस अवसर पर नरेन्द्र गिरी, राजितराम यादव, नन्द लाल रावत, राम बहाल यादव, विजय प्रताप सिंह, अमरेश पाण्डेय, प्रेम प्रकाश मिश्र, उपेन्द्र श्रीवास्तव, अमरेन्द्र श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads


ads


ads



ads

ads


ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!