Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस


सोनू गुप्ता

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भौंरास गांव में रविवार को 44 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भौंरास गांव निवासी सूबेदार यादव (44) का शव प्राथमिक विद्यालय के बगल स्थित उनके कमरे की छत में लगे हुक से गमछे के सहारे लटका मिला। रविवार सुबह परिवार के एक सदस्य ने कमरे में झांक करके देखा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया जिस पर आस—पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया तथा पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों ने बताया कि सूबेदार यादव लंबे समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था। परिवार में उनके दो पुत्र देवेश और सुयश हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस बाबत पूछे जाने पर मड़ियाहूं प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!