मुम्बई जाने के लिये वाहन की प्रतीक्षा कर रहे युवक
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चौकियां नई बाजार चौराहे पर रविवार को उस समय सड़क हादसा हो गया जब युवक अपने चाचा के साथ मुंबई जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर था कि तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत युवक घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू उर्फ पटिल कुमार पुत्र शिवप्रसाद 25वर्ष निवासी चौकियां (रेवतीपुर) अपने चाचा राम प्रसाद पुत्र स्व. बिरजू के साथ मुंबई जाने के लिए नईबाजार चौराहे पर खड़े होकर वाहन की प्रतीक्षा कर रहा था।
इसी दौरान अनिल प्रजापति 27 वर्ष निवासी सिरकोनी बीना प्रजापति पत्नी अनिल प्रजापति 24 वर्ष के साथ बाइक से आजमगढ़ अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था जैसे ही चौकियां नईबाजार पहुंचा कि बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े चाचा-भतीजे को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे जा गिरी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी बीना प्रजापति व वाहन की प्रतीक्षा कर रहे राजू उर्फ पटिल घायल हो गये।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उनका प्राथमिक इलाज कर घर छोड़ दिया गया। वहीं बाइक चालक अनिल प्रजापति और सड़क किनारे खड़े रामप्रसाद बाल-बाल बच गये।

.jpg)









