Jaunpur News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, प्रमुख प्रतिनिधि ने फीता काटकर किया शुभारम्भ


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पीएचसी पर शासन के मंशानुरूप स्वास्थ मेले का आयोजन हुआ जहां तमाम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। आरोग्य मेला सुबह 10 से शाम 4 बजे तक संचालित रहा जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। वहीं दोपहर 2 बजे तक कुल 44 मरीज चिकित्सक द्वारा देखे गये। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की गई। सबसे ज्यादा शुगर व गठिया से सम्बंधित मरीजों की संख्या मेले में रही।

प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। मेले में चिकित्सा प्रभारी डॉ. सूर्य प्रकाश यादव, डॉ. फैजान, डॉ. साजिद, डॉ. फौजिया, फार्मासिस्ट अशोक यादव, सुल्तानी, हीरा लाल यादव, राहुल यादव, सुजीत मौर्य, रश्मि सेठ, सरिता यादव, बीना सिंह, रीता, अंकिता विश्वकर्मा, संदीप, शहनवाज सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। मरीजों को निःशुल्क दवा वितरण के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।

ads

ads

ads

ads
ads

ads 


ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!