Jaunpur News: लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू की नयी कार्यकारिणी गठित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू की नयी कार्यकारिणी गठित


ज्योति अग्रहरि बनायी गयीं अध्यक्ष

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में रीजन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, बोर्ड ऑफ मेंबर बुलबुल अग्रहरि, लायंस क्लब शाहगंज स्टार के नवनिर्वाचित सचिव रितेश आर्या, लियो क्लब के संस्थापक अध्यक्ष शशांक गुप्ता एडवोकेट, लियो क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक अग्रहरि तथा सीए बिजेंद्र अग्रहरि की उपस्थिति रही।

बैठक में सर्वसम्मति से ज्योति अग्रहरि को अध्यक्ष, डॉ. सौम्या अग्रहरि को सचिव तथा नेहा गुप्ता को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष खुशबू जायसवाल द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों के स्वागत से हुआ। इसके उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति अग्रहरि ने अध्यक्ष पद स्वीकार करते हुए अपने विचार व्यक्त किया तथा क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं नवनिर्वाचित सचिव लायन डॉ. सौम्या अग्रहरि ने सचिव पद स्वीकार करते हुए सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाजसेवा के विभिन्न कार्यों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। अन्त में अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि सभी लायन सदस्य एवं पदाधिकारी नई कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे जिससे आगामी वर्ष में क्लब और अधिक प्रभावी एवं सफल सेवा कार्य कर सकेगा।




ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!