Jaunpur News: मृत्युंजय महादेव धाम उमरक्षा से निकली सात दिवसीय कलश यात्रा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मृत्युंजय महादेव धाम उमरक्षा से निकली सात दिवसीय कलश यात्रा


भागवत कथा संकल्प मात्र से ही हो जाता है उद्धार: अनिलेश

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में स्थित मत्युजंय महादेव धाम पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार को गाजे—बाजे के साथ भब्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा धाम यज्ञस्थल से चलकर गांव भ्रमण करते हुये हनुमान मंदिर होते हुये सई नदी पहुँची जहां मुख्य यजमान सहित कुल 101 महिलाओं ने नदी से कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुँची। कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं एवं युवतियों ने घड़े में जल के साथ जय जयकारों के साथ रवाना हुई तो मौजूद वातावरण भक्तिमय हो गया। गांजे-बाजे के साथ चल रही महिलाएं भक्तिमय माहौल में गीत गाते हुये तो युवक जय जयकारों के उदघोष के साथ नाचते—गाते चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।

यज्ञाचार्य कथा ब्यास अनिकेश शुक्ल महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों की टीम द्वारा मंत्रोच्चार से यज्ञस्थल पर मंगल कलश यात्रा पश्चात वेदी निर्माण, पूजन एवं कथा महात्म्य का आयोजन हुआ। शाम को कथा ब्यास महाराज ने कुंती चरित्र परीक्षित श्राप एवं कपिल देवहूति संवाद की कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा संकल्प मात्र से जीवन का उद्धार हो जाता है। कथा ब्यास ने कहा कि कलयुग में पापी भी अगर 7 दिन बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रवण कर ले तो उसे भी कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी। कथा के अन्त में आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य यजमान सुशील उपाध्याय, पद्यावती उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, नीलम उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता संतोष उपाध्याय, स्नेहलता उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पंकज मिश्र, भाजपा महामंत्री पीयूष गुप्ता, अरुण उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, कपिलमुनि मिश्र, रमाशंकर उपाध्याय, सदानन्द शुक्ल, कैलाश शुक्ल, हीरामणि उपाध्याय, ढोलन उपाध्याय, विकास, अभिषेक, पुजारी आदर्श मिश्र सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।




ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

ads 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!