Jaunpur News: विवाह के बाद दुल्हन का इनकार, विदाई के समय मचा हंगामा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: विवाह के बाद दुल्हन का इनकार, विदाई के समय मचा हंगामा


दूल्हे को दिव्यांग बताकर साथ जाने से किया मना, घण्टों रोके गये बाराती

खेतासराय, जौनपुर। खुशियों से भरा हुआ एक शादी समारोह उस वक्त विवाद और अफरा-तफरी में बदल हो गया जब विवाह और तमाम रीति-रिवाजों की पूर्णता के बाद विदाई के मौके पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि उसे दूल्हे की शारीरिक स्थिति के बारे में पहले से सही जानकारी नहीं दी गई थी। देखते ही देखते खुशी का माहौल गहमा—गहमी और विवाद में बदल गया।

धूमधाम से हुई शादी, सुबह बदल गए हालात

खेतासराय थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गाँव निवासी बांके लाल की पुत्री का विवाह जनपद सुल्तानपुर के कालिकापुर गाँव निवासी शिवम पुत्र रामकेवल के साथ तय था। रविवार की शाम बारात पूरे भव्यता और शानो-शौकत के साथ पहुँची। द्वार चार, जयमाला सहित अन्य वैवाहिक रीति-रिवाज खुशी और उत्साह के माहौल में सम्पन्न हुईं। रात भर मेहमानों की आतिथ्य-सत्कार, गीत-संगीत और पारिवारिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। दोनों परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी लेकिन सुबह विदाई के वक्त अचानक ऐसा मोड़ आया जिसने पूरे समारोह को विवाद की भेंट चढ़ा दिया।


दुल्हन के इन्कार से बढ़ा विवाद, बाराती बनाये गये बन्धक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विदाई की तैयारियां चल रही थीं कि तभी दुल्हन ने दूल्हे को दिव्यांग बताते हुए उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि उससे एक अहम सच्चाई छिपाई गई है। इस बयान के बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। मामला इतना गम्भीर हो गया कि नाराज घरातियों ने दूल्हे समेत कई बारातियों को रोक लिया। देखते ही देखते शादी का पंडाल पंचायत का केंद्र बन गया। रिश्तेदार, बुजुर्ग और गांव के उत्तरदायी लोग मामले को सुलझाने में जुट गये लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।


लेन-देन पर अटकी पंचायत, पुलिस की दखल के बाद मामला थाने पहुंचा

घण्टों चली पंचायत के दौरान मामला लेन-देन और विवाह में हुए खर्च की भरपाई तक पहुँच गया। दोनों पक्ष अपने दावे और दलीलें पेश करते रहे। एक पक्ष जहाँ खुद को ठगा हुआ बता रहा था, वहीं दूसरा पक्ष अपनी बेगुनाही पर अड़ा रहा। हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बाद में उन्हें थाने ले गई। वहां भी देर तक समझौता और सहमति की कोशिशें चलती रहीं। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि वैवाहिक रिश्तों में विश्वास और पारदर्शिता बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी भी छिपी हुई बात का अंजाम अक्सर रिश्तों में कटुता और विवाद के रूप में सामने आता है।




ads 


ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!