Jaunpur News: करेंट से किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: करेंट से किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम


डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर सरपतहां थाना क्षेत्र के चिल्हीरामपुर गांव में मंगलवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिल्हीरामपुर निवासी 52 वर्षीय सर्वेश सिंह उर्फ मुन्ना मंगलवार सुबह अपने धान के बेरन की सिंचाई करने गये थे। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोपहर तक घर वापस न लौटने पर बहन श्वेता उन्हे खोजते हुए खेत के पास पहुंची तो देखा कि वे अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सुमन सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना पर पहुंची सरपतहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!