Jaunpur News: पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: पुलिस ने गांजा के साथ युवक को किया गिरफ्तार


डाॅ. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरपतहां पुलिस ने एक युवक को 4 किलो 15 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने सोमवार शाम कार्रवाई करते हुए गैरवाह बड़कापुरा गांव निवासी अखिलेश सिंह (34) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से एक बोरे में रखे 4 पैकेटों में कुल 4 किलो 15 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रमा पाण्डेय, मुख्य आरक्षी संजीव सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार तथा विनय यादव शामिल रहे।

ads

ads

ads
ads

ads 


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!