Jaunpur News: योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा अवश्य बनायें: केडी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा अवश्य बनायें: केडी




ब्लाक परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच गूंजा 'करें योग—रहें निरोग' का नारा

विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय ब्लॉक परिसर में योग दिवस शिविर का आयोजन हुआ जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय प्रकाश सिंह केडी ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मिक शांति एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। आइए, हम सभी योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं निरोग भारत के निर्माण में अपना योगदान दें भारत और योग का नाता सहस्राब्दियों पुराना है।

वहीं खण्ड विकास अधिकारी अरविंद यादव ने कहा कि भारत की प्राचीन परंपराओं पर आधारित योग एक आध्यात्मिक और दार्शनिक परिपाटी से आगे बढ़ते हुए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक आरोग्य के वैश्विक आंदोलन में तब्दील हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा-योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में बढ़ावा देना जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को बढ़ाता है। वास्तव में वैश्विक और समावेशी तरीके से मना रहे हैं। 'योग कार्यक्रम सामान्य योग के आधार पर एक समन्वित सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन करेगा।

भाजपा नेता नृपेन्द्र सिंह ने कहा कि हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रव्यापी समारोह के हिस्से के रूप में मना रहे हैं। योग संगम के आयोजन पूरे भारत में एक साथ आयोजित की जा रही है जिससे योग के माध्यम से एकता, स्वास्थ्य और कल्याण की भावना को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर अभिनव सिंह, सोनिया गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, रामदयाल सिंह, विनय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी रमेश गौतम, एडीओ कोवापरेटीव अशोक सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेंन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, जेई अनिल सिंह, गौरव पाल, सचिवगण राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनित कुमार, अजीत कुमार, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मंगलदास, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमीत सिंह, एकलाख, गोपाल, अनिल, रमेश कुमार, अतुल सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!