चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के योगीनाथ तिराहा स्थित जर्जर हो चुके पशु चिकित्सालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को स्थानीय विधायक रमेश सिंह के करकमलों द्वारा विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। यह निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड विभाग द्वारा कराया जा रहा है।
इस मौके पर विधायक जी ने कहा कि सरकार पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नए भवन के निर्माण से पशुओं के उपचार, टीकाकरण सहित अन्य चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ क्षेत्र के पशुपालकों को सुगमता से मिल सकेगा। उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष चिंता हरण शर्मा, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, अवर अभियंता मिथिलेश श्रीवास्तव, अभियंता विनोद श्रीवास्तव, पशु चिकित्सक डॉ. पंकज यादव, भाजपा नेता बेचन सिंह, राजेश सिंह, अवधेश दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री कालीचरण जायसवाल, पूर्व सभासद संदीप जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अरुण चौहान, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, शुभंकर चौहान, संदीप जायसवाल, सुशील सेठ, कौड़िया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रेश चौधरी सहित तमाम लेाग उपस्थित रहे।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। उल्लेखनीय है कि पशु चिकित्सालय का पुराना भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में था जिसके कारण चिकित्सकीय कार्यों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के हजारों पशुपालकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है।
.jpg)










