Jaunpur News: खबर का असर: अतिक्रमण करके बाधित आवागमन मार्ग पर डीएम की मध्यस्थता कर बना चकमार्ग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  खबर का असर: अतिक्रमण करके बाधित आवागमन मार्ग पर डीएम की मध्यस्थता कर बना चकमार्ग


केराकत, जौनपुर। अतिक्रमण करके मार्ग बाधित करने के साथ आवागमन बन्द करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मध्यस्थता करके उस पर चकमार्ग बना दिया जिसको लेकर इससे परेशान लोगों के चेहरे खुशी छा गयी। यह नेक कार्य गत दिवस ग्रामीणों की शिकायतों को गम्भीरता से प्रकाशित करने पर हुआ है। यह मामला स्थानीय क्षेत्र के रतनूपुर के बघेड़ा (पटइल) ग्राम का है जो दो चकरोडों पर आवागमन बाधित करने व काटकर जोतने का आरोप लगाकर जनता इण्टर कालेज के अध्यापक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जिला सह संघचालक प्रेमचंद शुक्ल के ऊपर प्रतिरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाने और झूठे मुकदमों में फंसाने का भी आरोप लगा। मध्यस्थता हेतु वरिष्ठ संघ पदाधिकारी डा. सुभाष सिंह की उपस्थिति में प्रेमचन्द ने वरिष्ठ नागरिक सभाजीत शुक्ल पर आक्रमण का भी प्रयास किया। अंततः समस्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी सैमुएल पॉल एन. और उपजिलाधिकारी केराकत सुनील भारती के साथ बीडीओ केराकत राकेश मिश्रा के कार्यालय पहुंचकर शिकायत किया। उपरोक्त घटनाक्रम को समाचार पत्रों द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिसका संज्ञान लेते हुये प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सीमांकन करवाया तो अतिक्रमण के आरोप सत्य पाये गये। प्रेमचन्द शुक्ल ने कार्यवाही बाधित करने के लिये माप की सूचना मिलते ही पम्प चलाकर खेत में पानी भर दिया परंतु कर्तव्यनिष्ठ अधिकारीगण सीमांकन कार्य पूर्ण करके ही लौटे। दो कार्य दिवस के भीतर ही अर्धरात्रि तक मिट्टी भराई करके चकमार्ग का कार्य पूर्ण कर दिया गया। समस्त ग्रामवासियों में हर्षोल्लास इतना था कि आधी रात तक वहीं मौके पर डटे रहे। उपरोक्त सत्कार्य के लिये ग्रामवासियों ने समाचार पत्र सहित शासन—प्रशासन की प्रशंसा किया। उपरोक्त घटनाक्रम सम्पूर्ण परिक्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!