Jaunpur News: राष्ट्रपति से की गयी जौनपुर दूल्हा हत्याकाण्ड एवं गाजीपुर कमलेश एनकाउण्टर की शिकायत

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राष्ट्रपति से की गयी जौनपुर दूल्हा हत्याकाण्ड एवं गाजीपुर कमलेश एनकाउण्टर की शिकायत


भारतीय मानव समाज पार्टी ने एक में त्वरित कार्यवाही एवं दूसरे में सीबीआई जांच की उठायी आवाज

अजय पाण्डेय

जौनपुर। जनपद के आजाद बिन्द हत्याकाण्ड की उच्चस्तरीय जांच एवं गाजीपुर के कमलेश बिन्द एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। जिलाधिकारी जौनपुर/गाजीपुर के माध्यम राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन के माध्यम से भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि बीते 1 मई को जौनपुर में बारात ले जा रहे दूल्हे आजाद बिन्द की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना को बीते लम्बा समय हो जाने के बावजूद प्रशासन मुख्य आरोपियों को पकड़ने में पूरी तरह नाकाम रहा है। इस ढुलमुल कार्रवाई से पीड़ित परिवार और आम जनता में गहरा असंतोष है। न्याय प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने के लिए इस पूरे प्रकरण की एक उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की जाए और शेष फरार दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए।

इसी तरह गाजीपुर जिले में कमलेश बिन्द के पुलिस एनकाउंटर की टाइमिंग और पुलिसिया कार्यशैली पर पीड़ित परिवार तथा समाज द्वारा गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब भारतीय संविधान और न्याय पालिका में आरोपियों को आत्मसमर्पण करने और निष्पक्ष मुकदमे की स्पष्ट व्यवस्था है तो ऐसी स्थिति में एनकाउंटर जैसी कार्रवाई संदेह पैदा करती है। इस मामले में भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होना और एकतरफा कार्रवाई कानून के राज पर सवाल खड़ी करती है। जनता का भरोसा बहाल करने के लिए इस एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराई जाय, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

उन्होंने कहा कि जौनपुर हत्याकांड के फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाय। गाजीपुर पुलिस मुठभेड़ की निष्पक्ष केंद्रीय एजेंसी सीबीआई से जांच करायी जाय। पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाय।

इस अवसर पर सकलदीप निषाद, रामकुमार निषाद, डा. कपिलदेव बिन्द, किशुन बिन्द, विजय बहादुर निषाद, गणेश बिन्द, शेष चन्द्र जी, रंजीत बिन्द, किशन, राकेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!